Samsung Galaxy की नई स्मार्टवॉच इस महीने होगी लॉन्च, 30 घंटे का बैटरी बैकअप के साथ देखे कीमत

Technology

Samsung Galaxy Watch FE : टेक्नोलॉजी दुनिया में आजकल स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच की भी डिमांड बढ़ गई है। आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को स्मार्टवॉच बहुत ज्यादा पसंद आ रही है और इसलिए मार्केट में बड़ी बड़ी कंपनीयां द्वारा बेहतरीन फीचर्स वाली स्मार्टवॉचेस को लॉन्च किया जा रहा है। इसमें टेक्नोलॉजी दुनिया की बड़ी गैजेट कंपनी Samsung अपने प्रोडक्ट के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। कंपनी जल्द ही स्मार्टवॉच लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम Galaxy Watch FE है। इस स्मार्टवॉच को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है और इसका सपोर्ट पेज भी लाइव हो चुका है। जानते है Samsung Galaxy Watch FE के फीचर्स और कीमत के बारे में।

Model Number

इस सैमसंग गैलेक्सी वॉच FE का मॉडल नंबर SM-R861 है। यह मॉडल नंबर सैमसंग की UK और Latin America की वेबसाइटों पर स्पॉट किया गया है। इससे पहले यह मॉडल नंबर TDRA वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है, यहापर इसे Galaxy Watch FE के नाम से लिस्ट किया गया था।

Galaxy Watch FE के Features

Display : Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच में 1.2” Super AMOLED स्क्रीन मिलेगी, 60 Hz का रिफ्रेश रेट के साथ, 396 x 396 पिक्सेल का रेजोलुशन मिलेगा। 40mm

Battery : Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच में 247 mAh की बैटरी मिलेगी, साथ ही 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा जिससे सिंगल चार्ज पर पुरे 30 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।

RAM & Storage : Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच में 1.5 GB RAM + 16 GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

Processor : – यह स्मार्टवॉच Android OS 11 or Higher पर चलेगा। इस स्मार्टवॉच में Exynos W920 का 1.18 GHz क्लॉक स्पीड वाला Dual Core प्रोसेसर मिलेगा।

Galaxy Watch FE के अन्य Features

यह स्मार्टवॉच Water resistant है मतलब धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। इसकी बॉडी Aluminum का दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth 5.0, NFC, GPS दिए है। साथ ही इसमें एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, बायोइलेक्ट्रिकल प्रतिबाधा विश्लेषण, इलेक्ट्रिकल कार्डियक सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, चमक, हृदय गति (ऑप्टिकल) सेंसर दिए है। और माइक्रोफोन, स्पीकर, कंपन जैसे सेंसर दिए है।

लॉन्च तारीख और कीमत

सैमसंग के इस Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच के लॉन्च तारीख को लेकर Samsung कंपनी सपोर्ट पेज के लाइव होने से इसके जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा है। सैमसंग कंपनी के द्वारा जानकारी अनुसार सैमसंग गैलेक्सी वॉच FE को सैमसंग के अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस इवेंट में Galaxy Watch 7 सीरीज के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। यह इवेंट जुलाई 2024 में आयोजित होने की ज्यादा संभावना है। यह स्मार्टवॉच 3 कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा जिसमें Black, Silver, और Beige कलर शामिल होंगे। इसकी शुरुवाती कीमत 10 हजार 999 रूपये हो सकती है। लेकिन यह स्मार्टवॉच शुरुवात में अमेरिका, वैश्विक और कोरियाई बाजारों में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े: 11000mAh बैटरी के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Oukitel का रग्ड स्मार्टफोन, 64MP कैमरा, 24GB रैम शामिल, देखे कीमत

Leave a Reply