इस मशहूर कंपनी का टैबलेट 8250mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्‍च, देखे फीचर्स और कीमत

Technology

OUKITEL OT5S Tablet Launch : टेक्नोलॉजी मार्केट में चीन के गैजेट कंपनियों का वर्चस्व लगातार बढ़ गया है। दुनिया में स्मार्टफोन सहित अन्य इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट बनाने में चीन की कंपनियां ज्यादा है। इस बीच चीन की OUKITEL कंपनी ने अपना विस्तार बढ़ा दिया है। कंपनी ने OUKITEL OT5S नाम से एक नया टैबलेट लॉन्‍च किया है। यह टैबलेट बहुत ही शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इसमें बड़ी स्क्रीन दी है। साथ ही इसकी बैटरी भी काफी पॉवरफुल होने कारण यह टैबलेट लगातार 10 घंटे तक चलेगा। इसकी कीमत भी काफी किफायती रखी है। इसलिए ग्राहकों को ज्यादा पसंद आएगा। अगर आप भी नया टैबलेट खरीदने का सोच रहे है तो जानिए OUKITEL OT5S Tablet के फीचर्स और कीमत के बारे में।

OUKITEL OT5S के features

Display : OUKITEL OT5S टैब में 12 इंच का डिस्‍प्‍ले है। यह 2000 x 1200 पिक्सिल का रेजॉलूशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस टैब की मदद से Disney+ और Prime Video जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स पर हाईक्‍वॉलिटी कंटेंट स्‍ट्रीम कर सकते है। टैब डिस्प्ले सुरक्षा के लिए गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 का प्रोटेक्‍शन है।

Camera : OUKITEL OT5S टैब में मेन कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का दिया है।

Battery : OUKITEL OT5S टैब में काफी पॉवरफुल बैटरी दी है। इसमें 8,250mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि इस बैटरी से 10 घंटे तक लगातार कंटेंट देखा जा सकता है। साथ ही इसको नॉर्मल इस्तेमाल करते है तो बैटरी सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक चलेगी।

RAM & Storage : OUKITEL OT5S को फ़ास्ट चलाने के लिए और डाटा को सेव रखने के लिए इसमें 8GB रैम के साथ इंटरनल स्‍टोरेज 256GB दिया है।

Processor : यह टैब Android 14 पर चलेगा, इसमें UNISOC का Tiger T606 प्रोसेसर दिया है।

OUKITEL OT5S की कीमत

OUKITEL OT5S में 4 बिल्‍ट-इन स्‍पीकर मौजूद हैं। इसलिए टैब अच्‍छा साउंड जनरेट करेगा। साथ ही यह टैब कीबोर्ड और पेन सपोर्ट करता है। यह 4जी नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। OUKITEL OT5S का वजन 560 ग्राम है। OUKITEL OT5S एक Android टैबलेट है। कंपनी ने इसे सिर्फ Blue कलर में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 220 डॉलर (भारतीय चलन में लगभग 18 हजार 374 रुपये) है। हालांकि अभी इसे खरीदा नहीं जा सकता। कंपनी की वेबसाइट पर प्रोडक्‍ट आउट ऑफ स्‍टॉक है। जल्दी कंपनी स्टॉक में उपलब्ध करेगी तब इसे ग्राहक खरीद सकते है। भारत में इस टैबलेट के लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस साल भारतीय में मार्केट में यह टैबलेट लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़े: Vivo ने लॉन्च किया 120W चार्जिंग सपोर्ट वाला 5G स्मार्टफोन, लग्जरी कैमरा के साथ झक्कास फीचर्स शामिल, देखे कीमत

Leave a Reply