Moto G35 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लिक, 8GB रैम के साथ 50 MP का कैमरा शमिल, जानिए फीचर्स और कीमत

Technology

Motorola G35 5G Price : टेक्नोलॉजी के जगत में Motorola कंपनी लगातार अपने नए नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने लगी है, Moto के स्मार्टफोन दुनियाभर के मार्केट में काफी ज्यादा पसंद करते है, इसलिए कंपनी अपना बिजनेस तेजी से बढ़ा रही है। Motorola कंपनी अपने G सीरीज में नया स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन का नाम Motorola G35 है, जिसे कई सर्टीफिकेशंस साईट में लिस्ट हुआ है। Geekbench, TUV, EUT, UL Demko में लिस्ट हुआ है, यहाँ पर इस स्मार्टफोन को लेकर कई जानकारी प्राप्त हो गई है। यह 5G स्मार्टफोन रहेगा, UL Demko डेटाबेस में 4,850mAh की बैटरी दी है, लेकिन 5000 mAh की बैटरी मिल सकती है, इसके साथ बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है और आपको Motorola स्मार्टफोन पसंद आते है तो जानिए Motorola G35 5G संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में।

Motorola G35 5G के फीचर्स

Display : Motorola G35 5G स्मार्टफोन में 6.56 इंच का IPS LCD Screen मिलेगा, जिसका 720 x 1600 पिक्सेल का रेजोलुशन रहेगा, साथ ही यह Punch Hole डिस्प्ले रहेगा, जिसका 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। 270 ppi का पिक्सेल डेंसिटी मिल सकता है। साथ 500 निट्स का पिक ब्राइटनेस मिल सकता है।

Camera : Motorola G35 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 MP मेन प्राइमरी कैमरा + 2 MP का सेकंडरी कैमरा के साथ सेल्फी लव्हर्स के लिए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 MP का कैमरा मिलेगा। Front Camera

Battery : Motorola G35 5G स्मार्टफोन में पॉवरफुल बैटरी मिल सकती है, इसमें 5000 mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसे 33W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

RAM & Storage : Motorola G35 5G स्मार्टफोन में फोन को फ़ास्ट चलाने और डाटा को सेव रखने के लिए इसमें 4 GB RAM + 4 GB Virtual RAM के साथ 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकता है। इसमें Micro SD Card का स्लॉट भी रह सकता है जिससे स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

Processor : यह स्मार्टफोन Android v14 OS पर चलेगा, इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen1 चिपसेट का 2.2 GHz क्लॉक स्पीड वाला Octa Core प्रोसेसर मिल सकता है या फिर UNISOC T760 SoC का प्रोसेसर मिल सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G, VoLTE, Vo5G, Bluetooth v5.2, WiFi USB-C फीचर्स मिलेंगे, साथ ही इसमें रेकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ FM Radio का फीचर्स भी मिल सकता है। साथ ही इसमें Side Fingerprint Sensor मिलेगा।

Motorola G35 5G की कीमत

Motorola कंपनी का यह Motorola G35 5G स्मार्टफोन विभिन्न कलर के ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है, साथ स्टोरेज के विभिन्न वेरियंट भी दिख सकते है। इसके लॉन्चिंग डेट और कीमत की कोई जानकारी कंपनी के तरफ से प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन टेक जगत की प्रसिद्ध न्यूजपोर्टल्स की जानकारी अनुसार यह स्मार्टफोन ग्लोबली जल्दी लॉन्च हो सकता है। इसकी शुरुवाती 15 हजार 990 रूपये के आसपास हो सकती है। भी कोई नया कम बजट में स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो यह Motorola G35 5G सबसे बेहतर विकल्प रहेगा।

Leave a Reply