Mobvoi कंपनी का 80 घंटे बैटरी बैकअप वाला सबसे शानदार स्मार्टवॉच भारत में हुआ लॉन्च, देखे फीचर्स और कीमत

Technology

Mobvoi TicWatch Pro 5 Pirce : टेक्नोलॉजी दुनिया में स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच का डिमांड बढ़ गया है। मार्केट में बहुत सारे कंपनियों के स्मार्टवॉच उपलब्ध है। आज के समय में युवाओं से लेकर बड़ों तक स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करते है। इसमें Mobvoi कंपनी है जो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनानेवाली चीन की कंपनी है। कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपना नाय स्मार्टवॉच लॉन्च किया है जिसका नाम Mobvoi TicWatch Pro 5 है। यह स्मार्टनॉच Wear OS 3 और ब्लूटूथ 5.2 पर काम करता है। कंपनी का दावा है की इस स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ 80 घंटे तक का है। साथ ही इसमें कई सारे बेहतरीन फीचर्स दिए है। जानते है Mobvoi TicWatch Pro 5 स्मार्टवॉच के फीचर्स और कीमत के बारे में।

Mobvoi TicWatch Pro 5 के फीचर्स

Display : Mobvoi TicWatch Pro 5 स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 466 x 466 पिक्सेल का रेजोलुशन मिलेगा। यह ऑल्वेज-ऑन मोड, अल्ट्रा-लो-पावर मोड, साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसे कॉर्निंग गोरिल्ला एंटी-फिंगरप्रिंट कवर ग्लास प्रोटेक्शन दिया है।

Battery : Mobvoi TicWatch Pro 5 स्मार्टवॉच में 628 mAh की पॉवरफुल Li-ion बैटरी दी गई है, जो 80 घंटे तक चलने में सक्षम रहेगी। इसे USB-A फ़ास्ट चार्जिंग केबल के सपोर्ट मिलेगा।

RAM & Storage : Mobvoi TicWatch Pro 5 स्मार्टवॉच में स्मार्टवॉच को फ़ास्ट चलाने और डाटा को सेव रखने के लिए इसमें 2 GB RAM के साथ 32 GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया है।

Processor : यह स्मार्टवॉच Android 8.0 यह Google के Wear OS 3 पर काम करता है। इसमें Snapdragon W5+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, 2.4G, Bluetooth 5.2, Bluetooth Calling GPS, NFC फीचर्स के साथ adence monitor, GPS+Beidou+Glonass+Galileo+QZSS फीचर्स दिए है।

साथ ही इस नए स्मार्टवॉच में HD PPG हार्ट रेट सेंसर, SpO2 और स्किन टेम्परेचर सेंसर जैसे कई स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर फीचर्स दिए है। साथ ही एक्सेलेरोमीटर, जायरो सेंसर, लो लेटेंसी ऑफ-बॉडी सेंसर, बैरोमीटर और एक कंपास (accelerometer, gyro sensor, low latency off-body sensor, barometer and compass) फीचर्स शामिल किये है।

Mobvoi TicWatch Pro 5 की कीमत

कंपनी ने Mobvoi TicWatch Pro 5 में इंटरचेंजेबल सॉलिड सिलिकॉन स्ट्रैप दिया है। इसका वजन 44.3  ग्राम है, कंपनी ने इसे सिंगल कलर ऑब्सिडियन कलर में लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत में 34,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वॉच के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ कंपनी ने 1 साल की वारंटी दी है। अगर आप भी कोई नया स्मार्टवॉच खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए Mobvoi TicWatch Pro 5 स्मार्टवॉच बेहतर विकल्प रहेगा।

यह भी पढ़े: Samsung Galaxy की नई स्मार्टवॉच इस महीने होगी लॉन्च, 30 घंटे का बैटरी बैकअप के साथ देखे कीमत

Leave a Reply