Huawei का Nova सीरीज का पहला Flip फोन लॉन्च, 66W चार्जिंग सपोर्ट, 32MP का सेल्फी कैमरा शामिल, देखे फीचर्स और कीमत

Technology

Huawei Nova Flip Phone Price : टेक दुनिया में स्मार्टफोन के साथ फोल्डेबल फोन की भी डिमांड काफी बढ़ गई है, हर कोई कंपनी एक से बढ़कर तगड़े फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर रही है, इसमें Huawei कंपनी है जो स्मार्टफोन बनानेवाली चीन की काफी मशहूर कंपनियों में से एक है। इस बीच Huawei कंपनी ने मार्केट में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Nova Flip लॉन्च किया है। यह Nova सीरीज का पहला फोल्डेबल डिवाइस है। इस Nova Flip स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले दिया है। इसमें 6.94 इंच LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले और 2.14 इंच की OLED कवर डिस्प्ले दी गई है। इसमें कई सारे बेहतरीन फीचर्स भी शामिल किये है, अगर आप भी कोई नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे है तो जानिए Huawei Nova Flip फोल्डेबल फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।

Huawei Nova Flip के फीचर्स

Display : Huawei Nova Flip फोन में 6.94 इंच का LTPO OLED बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले दिया है, जिसका 1136 x 2690 पिक्सेल का रेजोलुशन रहेगा। साथ ही इसमें 2.14 इंच का OLED कवर डिस्प्ले दिया है। यह Punch Hole डिस्प्ले रहेगा, जिसका 120 Hz का रिफ्रेश रेट रहेगा। इसमें 421 PPI का पिक्सेल डेंसिटी रहेगा। साथ ही इसमें डिस्प्ले की सुरक्षा के लिये Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन दिया है। Hole Display

Camera : Huawei Nova Flip फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। 50 MP मेन कैमरा + 8 MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया है, साथ ही सेल्फी शौकीनों के लिए सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 MP का सेल्फी कैमरा दिया है।

Battery : Huawei Nova Flip फोन में 4400 mAh की बैटरी दी है, जिसे 66W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जिससे कुछ ही मिनट में फोन फूल चार्ज होगा। यह फोन 5W से Reverse चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

RAM & Storage : Huawei Nova Flip फोन में फोन को फ़ास्ट चलाने और डाटा को सेव रखने के लिए इसमें विभिन्न वेरियंट दिए है। इसमें 12GB RAM के साथ इसमें 3 स्टोरेज ऑप्शन दिए हैं, जिसमें 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दिया हैं। 256 GB Inbuilt Memory

Processor : यह फ्लिप फोन HarmonyOS v4.2 पर चलेगा, इसमें Kirin 8000 चिपसेट का Octa Core Processor मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G, VoLTE, Bluetooth v5.2, WiFi, NFC, USB-C v2.0 जैसे फीचर्स दिए है। साथ ही इसमें (Side Fingerprint Sensor)साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसका कुल वजन 195 g है।

Huawei Nova Flip की कीमत

Huawei कंपनी ने इस Huawei Nova Flip फोन को घरेलु मार्केट चीन में कुल 3 वेरिएंट में और 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसमें New Green, Starry Black, Zero White and Sakura Pink कलर शामिल है। यह फ्लिप फोन इस महीने भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकता है, साथ ही इसके 12GB+256GB वेरियंट की कीमत चीन में 5,288 युआन (भारतीय चलन में लगभग 62,099 रुपए) है। जबकि, 12GB+512GB वेरियंट की कीमत 5,688 युआन (भारतीय चलन में लगभग 66,796 रुपए) और 12GB+1TB वेरियंट की कीमत 6,488 युआन (भारतीय चलन में लगभग 76,191 रुपए) है। अगर आप भी मिडरेंज बजट में तगड़ा फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते है तो आपके लिए Huawei का Nova Flip फोन बेहतर विकल्प रहेगा।

Leave a Reply