भारतीय मार्केट में लॉन्च हुआ इस कंपनी का पहला Android स्मार्टवॉच; 800mAh की बैटरी शामिल, देखे कीमत

Technology

Fire-Boltt Dream Smartwatch : भारतीय टेक मार्केट में बीते कुछ साल में स्मार्टवॉच का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इसमें विदेशी कंपनियों समेत भारतीय कंपनियां भी अपने शानदार स्मार्टवॉच को लॉन्च कर रही है। इसमें भारतीय वियरेबल कंपनी Fire-Boltt स्मार्टवॉच बनानेवाली टॉप कंपनी है। कंपनी ने भारत का पहला Android स्मार्टवॉच Fire-Boltt Dream नाम से लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच में Sim Card लगा सकते है साथ ही बहुत Android Apps का सपोर्ट दिया है। Silicone का स्ट्रैप दिया है। इसलिए कंपनी इस नए Fire-Boltt Dream स्मार्टवॉच को Wristphone से पहचानी जा रही है। इसमें फिजिकल SIM लगाया जा सकता है। वॉट्सऐप पर चैट करने से लेकर यूट्यूब पर वीडियो देखने जैसे काम इसपर आसानी से हो सकते हैं। जानते है Fire-Boltt Dream स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में।

Fire-Boltt Dream के स्पेसिफिकेशंस

Display : Fire-Boltt Dream Wristphone स्मार्टवॉच में कंपनी ने 2.02 इंच का डिस्प्ले दिया है जो 320×386 पिक्सेल का रेजोलुशन देता है। और इसके दाईं ओर रोटेटिंग क्राउन भी मिलता है।

Battery : Fire-Boltt Dream Wristphone स्मार्टवॉच में 800mAh की पॉवरफुल Non-Removable Li Ion की बैटरी दी है।

RAM & Storage : Fire-Boltt Dream Wristphone स्मार्टवॉच में में Android आधारित सॉफ्टवेयर के साथ 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दिया है।

Fire-Boltt Dream Wristphone के फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE नेटवर्क्स सपोर्ट के साथ इसमें GPS, Bluetooth और WiFi कनेक्टिविटी दी है। कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर दिया है।

इस स्मार्टवॉच में Android Fitness Apps के साथ 300 से ज्यादा Sports मोड्स दिए हैं और कई हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर्स भी शामिल किये हैं। यह स्मार्टवॉच वॉच IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस है, जिसके कारण यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। इसमें फिजिकल SIM लगाया जा सकता है। वॉट्सऐप पर चैट करने से लेकर यूट्यूब पर वीडियो देखने जैसे काम इसपर आसानी से हो सकते हैं।

Fire-Boltt Dream की कीमत

Fire-Boltt Dream इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने बहुत सारे कलर्स ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसमें Denim Dream, Cocoa Couture, Midnight Grace, Fusion Flicker, Forest Fringe, Cherry Hug, Shadow Glide, Sky Sizzle, Coral Breeze, Aqua Surge, Irish Glam और Midnight Steel कलर शामिल है। इसकी कीमत सिर्फ 5 हजार 999 रुपये के कम बजट दाम पर रखी है। इसे कंपनी वेबसाइट के साथ Flipkart या ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते है। इसके साथ ही लेदर स्ट्रैप वेरियंट को ग्राहक 6 हजार 299 रुपये और मेटल ब्रेसलेट वेरियंट को 6 हजार 499 रुपये कीमत पर खरीद सकते है। इस स्मार्टवॉच को 1 साल की वारंटी भी मिल रही है। यह स्मार्टवॉच सबको बहुत पसंद आएगी।

यह भी पढ़े: भारतीय कंपनी Unix की 500 स्पोर्ट्स मोड़ के साथ सस्ती स्मार्टवॉच लॉन्च, देखे फीचर्स और कीमत

Leave a Reply