दांत दर्द के घरेलू उपाय | dant dard ka gharelu upay
दांत में दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है, दांत दर्द की वजह कोई भी हो लेकिन ये बेहद कष्टकारी और असहनीय होता है। दांत दर्द की वजह से कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है. यहां तक कि सिर में दर्द भी हो सकता है। ऐसे में आप न तो खा सकते हैं न सो सकते हैं। दांत दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है और इसकी तीव्रता भी अलग- अलग होती है। दांतों मे कीड़ा लगना, सड़न होना, दाढ़ कुछ फंस जाना, संक्रमण होना, मसूड़ों की बीमारी वगैरह से दांतों में दर्द होता है। विशेषज्ञों की मानें तो दांत दर्द होने पर तुरंत पेन किलर या एंटीबायोटिक दवा खाने की बजाय घरेलू उपचार dant dard ka gharelu upay अपनाने चाहिए।
पुराने समय में लोग दांत की समस्या से ज्यादा परेशान नहीं रहते थे, उनकी जीवन शैली साधारण और खानपान भी शुद्ध और पौष्टिक होता था. जिसकी एक मुख्य वजह थी प्रकृति़ के करीब होना। लोग नीम के दातून से लेकर कई तरह की जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करते थे, जो दांतों की सुरक्षा में मददगार रहती था। । आजकल भागदौड़ की जिंदगी, जंक फूड, केमिकल युक्त पेय पदार्थ ये सब आम आदमी के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
जब भी दांतों में दर्द होता है तो व्यक्ति कुछ खा नहीं सकता। दांत के दर्द के कारण हमेशा परेशान रहता है। यह भी संभव नहीं है कि बार-बार होने वाले दांत दर्द के इलाज के लिए रोगी अपना काम-धंधा छोड़कर डॉक्टर के पास चला जाए। इसलिए घरेलू उपचार की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी परेशान हैं, तो दांत दर्द के लिए घरेलू उपचार आजमाकर आप भी दांत के दर्द से छुटकारा पा सकते है।
dant dard ke gharelu upay

दांत दर्द के प्रकार
आयुर्वेद के अनुसार, दांत में दर्द वात दोष के कारण होता है.
- इसमें दांतों में तेज दर्द होता है, जिसे शार्प टूथ पेन कहते हैं। यह कुछ खाते समय एकदम तेजी से होता है।
- इसमें दर्द ज्यादा गरम या ठण्डा खाना खाने के कारण होता है। यह हल्का तथा ज्यादा लम्बे समय तक रहता है।
दांत दर्द के कारण ( Causes of Toothache in Hindi )
- स्वस्थ दांतों के लिए दांतों का ख्याल रखना जरूरी होता है। दांतों का ख्याल नहीं रखा गया तो दांतों में कीड़े लगने का डर रहता है। इससे दांतों में कैविटी हो जाती है। इससे दांत में दर्द होने लगता है।
- दांतों की जड़ों का कमजोर होना और दांतों के टूटने से भी दांतों में दर्द होता है।
- अक्ल दाढ़ ( Wisdom Tooth) निकलने के दौरान दांतों में असहनीय दर्द होता है।
- दांतों में बैक्टीरिया के इन्फेक्शन के कारण दर्द होने लगता है।
- अधिक मीठा खाने से दांत में दर्द होता है। मीठा खाने के बाद, खाने के अंश दांतों और मसूड़ों में रह जाते हैं। यह कीटाणु अम्ल पैदा करके दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह संक्रमण दांतों की जड़ों तक पहुंच कर दांतों में दर्द पैदा करता है।
- कैल्शियम की कमी के कारण दांत कमजोर पड़ जाते हैं, जिस कारण दांतों में दर्द होता है।
दांतों का दर्द दूर करने के घरेलू उपचार ( dant dard ka gharelu upay )
1) एक लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दांत दर्द में तुरंत आराम मिलता है। तेज दांत दर्द में लौंग का तेल रुई के फाहे में लगाकर दांत पर रख लें। लौंग उस हिस्से को सुन्न कर देता है, जिससे दर्द में राहत मिल जाती है। लौंग में बैक्टीरिया नष्ट करने के गुण भी होते हैं।

2) लहसुन भी दांत दर्द में काफी फायदेमंद होता है। दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबा लें। इसके अन्दर मौजूद Allicin प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है। यह दांत दर्द को खत्म करता है। लहसुन को कुचलकर इसमें सफेद या काला नमक मिलाएं। इसमें दर्द वाली जगह पर रखकर मुंह बंद रखें।

3) हींग हर किसी के किचन में मौजूद होती है। चुटकी भर हींग को नींबू के रस में मिलाकर दर्द वाली जगह लगाएँ। यह दांत दर्द से तुरंत आराम दिलाने का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।

4) हल्दी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाएँ । यह दांत के दर्द पर जल्दी असर करता है और दर्द से तुरंत आराम दिलाता है।

5) आलु को छोटे टुकड़ों में काटकर कच्चा ही अच्छी तरह चबाएं। इससे कुछ देर में दांत दर्द से आराम मिल जाता है. यह dant dard ka gharelu upay आजमाकर आप भी दांत के दर्द से छुटकारा पा सकते है

6) अदरक के टुकड़े को कुचलकर, दांत में दबाकर, मुंह बंद कर लें। धीरे- धीरे अदरक का रस चूसें, आपको कुछ देर में राहत मिल जाएगी।

7) कच्चा प्याज दांतों के लि ए काफी फायदेमंद होता है। इसमें बैक्टीरयानाशक गुण होते हैं। प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के जीवाणु एवं बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें, या चबाएं।

दांत दर्द के घरेलू उपाय ( dant dard ke gharelu upay )
8) रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं। इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें।

9) नमक और कालीमिर्च दांत दर्द में बहुत उपयोगी होता है, क्योंकि इन दोनों में बैक्टीरियारोधी गुण होते हैं। दांतों में ठंडा एवं गरम लगने से होने वाले दर्द के लिए काली मिर्च पाउडर, और नमक को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। आराम मिलने तक इसे लगाते रहें।

10) अमरूद के पत्ते को पानी में उबालकर कुल्ला करने से भी दांतों को फायदा मिलता है। अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को साफ करके मुंह में रख कर चबाएं। अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को पानी में उबालकर ठण्डा कर लें। इसमें नमक मिलाएं और कुल्ला करें। इससे दांतों की टीस में भी आराम मिलता है।

11) हाइड्रोजन पेरोक्साइड ( hydrogen peroxide ) से कुल्ला करें। यह दर्द और सूजन को ठीक करता है। बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके अलावा यह मसूड़ों से निकलते खून की समस्या को भी दूर करता है।

12) गुनगुने पानी और नमक के गरारे से भी दांत दर्द में राहत मिलती है। dant dard ka gharelu upay

13) पिसे हुए सफेद या सेंधा नमक में तेल मिलाकर उंगली से मालिश करे। इस पेस्ट को मंजन के रूप में इस्तेमाल करना दांतों के लिए फायदेमंद होता है।

14) जामुन के पेड़ की छाल को उबालकर, इसके पानी से कुल्ला करने से मसूड़ों की सूजन और दर्द मे राहत मिलती है।

15) तिल का तेल और लौंग का तेल दांत दर्द में राहत दिलाते हैं। तिल के तेल में नमक मिलाकर दांत की मालिश करें।

दांत दर्द की देखभाल कैसे करें?
- नियमित रूप से सुबह और सोने से पहले ब्रश से दांतों की सफाई करें.
- बहुत ज्यादा गरम और बहुत ज्यादा ठंडी चीजें खाने से बचें.
- मीठे और चिपचिपे पदार्थ का सेवन कम से कम करें।
- कुछ भी खाने के बाद के बाद तुरंत कुल्ला कर लें.
- गरम चीज खाने के तुरंत बाद ठंडा न खाएं, वहीं ठंडे के बाद गरम चीज न खाएं.
दांत में लगे कीड़े को बाहर निकालने के लिए १००% कारगर घरेलू उपाय।
ठंडे पानी या आइसक्रीम जैसे ठंडे खाद्य पदार्थ खाने पर, अक्सर यह देखा जाता है की दातों में दर्द होने लगता है. तब आपके दांत सड़ जाते हैं, या सड़ने की स्थिति में होते है। लेकिन इससे पहले कि आप अपने दांतों को हटा दें, एक सरल समाधानकारक घरेलू उपाय करें।

चुटकी भर फिटकरी पावडर, चुना और दो बूंद पानी लेकर इसका पेस्ट तैयार करे और कपास की मदद से अपने सड़े हुवे दातो पर लगाए। इस पेस्ट को लगाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि पेस्ट को लगाने से पहले मुंह को पूरा खोल दे। ऊपरी दांतों को निचले दांतों पर कुछ मिनट के लिए न लगाएं, न ही जीभ पर।
यह लार ले जाएगा, जो इसमें कीड़े को ले जाएगा। अगले दिन भी ऐसा ही करें। ऐसे करनेसे शेष कीड़े भी निश्चित रूप से चले जाएंगे।
जरूर पढ़े: पैरों में दर्द के लिए घरेलू आयुर्वेदिक उपचार

Sanjay Jangam is a Chief Content Producer with HeloPlus. He covers Technology, Business, entertainment & Personal finance stories.